बोर्ड परीक्षा 2025 अब बहुत करीब है, और हर छात्र के मन में एक ही सवाल है: “क्या मैं 95% या इससे अधिक अंक ला सकता हूं?”
इस सवाल का जवाब है- हां, बिल्कुल! लेकिन इसके लिए सही रणनीति, कड़ी मेहनत और स्मार्ट स्टडी प्लान की जरूरत है।
हम आपको Class 10th और 12th के छात्रों के लिए वो तरीके बताएंगे, जिनसे आप अंतिम एक महीने में अपनी तैयारी को मजबूत बनाकर 95% या इससे ज्यादा अंक हासिल कर सकते हैं।
1. सिलेबस का पूरा रिवीजन करें
- परीक्षा से पहले NCERT की किताबों को पूरा पढ़ें और रिवीजन करें।
- मुश्किल और महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान दें।
- हर विषय का एक शॉर्ट नोट्स बनाएं, जिससे परीक्षा से पहले तेजी से दोहराव हो सके।
2. Time Management का सही तरीका अपनाएं
- आखिरी महीने में हर दिन का टाइम-टेबल बनाएं।
- हर विषय को प्रायोरिटी दें और कठिन टॉपिक्स को सुबह के समय पढ़ें।
- समय को तीन हिस्सों में बांटें:
- रिवीजन के लिए
- नए प्रश्न हल करने के लिए
- सैंपल पेपर प्रैक्टिस के लिए
3. पिछले साल के पेपर हल करें
- पिछले 10 सालों के बोर्ड प्रश्न पत्र और सैंपल पेपर हल करें।
- प्रश्नों को समय सीमा के भीतर हल करें, ताकि परीक्षा में समय प्रबंधन सीख सकें।
- पेपर के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करें और उन्हें सुधारें।
4. कमजोर विषयों को मजबूत करें
- उन विषयों पर ध्यान दें, जिनमें आपको ज्यादा परेशानी होती है।
- शिक्षक या दोस्तों से मदद लें और डाउट्स को तुरंत क्लियर करें।
- कमजोर टॉपिक्स के शॉर्ट नोट्स बनाकर हर दिन दोहराव करें।
5. Formula और Main Point को याद करें
- मैथ्स और साइंस के लिए सभी फॉर्मूलों को एक डायरी में लिखें और रोज रिवाइज करें।
- सोशल साइंस और बायोलॉजी में मुख्य घटनाओं, तिथियों और परिभाषाओं को बार-बार पढ़ें।
6. Health का ख्याल रखें
- पढ़ाई के साथ-साथ अपनी नींद और खानपान का ध्यान रखें।
- रोज 6-7 घंटे की नींद लें और हेल्दी फूड खाएं।
- दिमाग को शांत रखने के लिए ब्रेक के दौरान हल्की फिजिकल एक्टिविटी करें।
7. Copy लिखने का तरीका सही करो
- परीक्षा में उत्तर लिखने का तरीका भी महत्वपूर्ण है।
- उत्तर को बुलेट पॉइंट्स में लिखें और हेडिंग, सब-हेडिंग का सही इस्तेमाल करें।
- हिंदी और अंग्रेजी में व्याकरण और वर्तनी की गलतियों से बचें।
कॉपी लिखने का सही तरीका जाना है तो इस विडियो को देखो :– Click here
8. मॉक टेस्ट जरूर दें
- हर सप्ताह फुल मॉक टेस्ट दें।
- मॉक टेस्ट से परीक्षा के दबाव को संभालने की आदत बनेगी।
MOC TEST का मतलब :- “Practice Test” या “Model Exam”
यदि आप इन रणनीतियों का पालन करेंगे, तो सफलता आपकी होगी। “सपने बड़े देखो और मेहनत में कोई कमी मत छोड़ो!”